
ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल विभिन्न जिलों में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में कई एसडीएम, अपर जिलाधिकारी (ADM) और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को नए जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को मुख्यालय से अटैच किया गया है।
इस फेरबदल से उन जिलों में नई ऊर्जा के साथ कामकाज की उम्मीद की जा रही है, जहां विकास योजनाओं की रफ्तार धीमी बताई जा रही थी। जल्द ही अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही आईएएस स्तर पर भी तबादलों की एक और सूची जारी हो सकती है।