spot_img

हत्या की साजिश रचने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप

spot_img

गाजीपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज सफलता हासिल की। हत्या की साजिश में नामजद शातिर अभियुक्ता ऊषा देवी को उसके घर से दबोच लिया गया। महिला की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर वीरेंद्र कुमार बरवार व उनकी टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम डेहमा में छापेमारी कर ऊषा देवी (50) पत्नी शिवजी गिरी, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा संख्या 84/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, ऊषा देवी पर एक सुनियोजित हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में योग कार्यक्रम

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh Chandauli 21 जून...

सांसद वीरेंद्र सिंह अखिलेश यादव को क्या बोल गए भाजपा के नेता  

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh चंदौली,भाजपा नेता सूर्यमुनी...

सर्पदंश से 30 वर्षीय महिला की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली जनपद के बबुरी थाना...

चंदौली सहित पूर्वांचल में बारिश से किसानों को राहत, धान की नर्सरी को संजीवनी

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh पूर्वांचल के कई...