spot_img

मुगलसराय तहसील इकाई लेखपाल संघ का गठन, रोहित कुमार सिंह बने अध्यक्ष

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के मुगलसराय तहसील में शुक्रवार को लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर में लेखपालों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोहित कुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि राजकुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विरेन्द्र यादव को, मंत्री, भोलानाथ शर्मा को उपमंत्री और विश्वजीत मौर्या को सहायक मंत्री के रूप में नामित किया गया। विभा त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष तथा सलमान खान को संगठन में विशेष भूमिका के लिए चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लेखपालों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और संघ को एकजुट एवं सशक्त बनाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि लेखपालों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

इस मौके पर उपस्थित सभी लेखपालों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लेखपालों की देखरेख में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संघ के गठन से तहसील स्तर पर लेखपालों की एक सशक्त टीम तैयार हुई है, जो प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगी।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

चंदौली: असलहे की नोक पर पत्रकार व डेयरी व्यवसायी से 2 लाख की लूट, अलीनगर थाना क्षेत्र में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के अलीनगर थाना...

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत मुहम्मदाबाद मऊ पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर मुहम्मदाबाद मऊ पुलिस द्वारा मिशन...

संत सरजू दास गौशाला एवं उपवन में पौधारोपण एवं सेवा कार्यक्रम

वसीम खान मऊ रिपोर्टर उत्तर प्रदेश मऊ, ग्राम करजौली,...