spot_img

पैमाइश का पत्थर उखाड़ने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

spot_img

गाजीपुर। पक्की पैमाइश करके लगाए गए पत्थर को उखाड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुहम्मदाबाद तहसील की राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी मंगला राय पुत्र रिखदेव राय की भूमि की पैमाइश कर राजस्व टीम ने सीमांकन पत्थर लगवा दिए। आरोप है कि चंदनी गांव के ही भगवान पुत्र ब्रह्मदेव, उमा पुत्र ब्रह्मदेव, रामदयाल पुत्र बालेश्वर ने पैमाइश का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत राजस्व कर्मियों से किया, राजस्व कर्मियों के जांच में आरोप सही मिला। पीड़ित किसान मंगला राय की तहरीर पर मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में योग कार्यक्रम

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh Chandauli 21 जून...

सांसद वीरेंद्र सिंह अखिलेश यादव को क्या बोल गए भाजपा के नेता  

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh चंदौली,भाजपा नेता सूर्यमुनी...

सर्पदंश से 30 वर्षीय महिला की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली जनपद के बबुरी थाना...

चंदौली सहित पूर्वांचल में बारिश से किसानों को राहत, धान की नर्सरी को संजीवनी

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह Uttar Pradesh पूर्वांचल के कई...